रौनियार समाज की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाये सभी लोग-डा ए के गुप्ता (रौनियार)

-गांव-गांव में समाज की टीम सक्रिय-ब्रह्मदेव

अब पार्टी के बंधुआ मजदूर बनकर नहीं रहेंगे। रामसहाई

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -म्योरपुर ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज द्वारा रौनियार समाज के सामाजिक गतिविधियों को लेकर बैठक राजा चंडोल विद्यालय लिलासी में ब्रह्मदेव रौनियार (पूर्व प्रधान) आरंग पानी की अध्यक्षता एवं राम सहाई रौनियार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के डा ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मदेव रौनियार ने कहा कि समाज में सक्रियता काफी बढी है समाज के लोग आगे आ रहे हैं। लोगों के बीच काफी जागरुकता बढ़ी है हम लोगों का प्रयास है कि गांव-गांव में समाज की टीम सक्रिय एवं मजबूत हो समाज के हक व अधिकार के लिए सभी कोई मिलकर आवाज उठाए जा सके।
आल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के डा ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष ने कहा कि रौनियार समाज के लोग अब जाग चुके हैं अपने हक व अधिकार, केंद्र में ओबीसी, शोषण, उत्पीड़न, फर्जी मामलों में फंसाए जाने आदि मुद्दे को समाज के लोग अब गंभीर हो चुके हैं। देश के सभी राज्यों जिलो से समाज के लोग आगे आ रहे हैं अपने-अपने क्षेत्र में मीटिंग कर रहे हैं अभियान भी जारी है.! आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोनभद्र के चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने का समाज के लोगों ने पूरा मन भी बना लिया है। दुद्धी विधानसभा के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी समाज की बड़ी संख्या है चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए क्षेत्र में सभी लोग सक्रीय हो चुके हैं अब किसी के बहकावे में समाज के लोग आने वाले नहीं है।
राम सहाई रौनियार उपाध्यक्ष ने कहा कि रौनियार समाज के लोगों का शोषण उत्पीड़न के साथ-साथ समाज के लोगों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है। समाज के लोग अब एक ही पार्टी के बंधुआ मजदूर बनकर नहीं रहेंगे। समाज के लोगों को जितनी हिस्सेदारी उतनी भागीदारी मिलनी चाहिए बावजूद उसके समाज के लोगों को नहीं मिल रहा है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। उक्त अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखें, जिस पर समाज के लोगों ने सर्वसम्मति सेपहल करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाने की बात कही। बैठक के दौरान रमाशंकर रौनियार, रामवृक्ष रौनियार, शिवपूजन रौनियार, ललन प्रसाद, डा लखन राम जंगली, शिव शंकर गुप्ता, श्याम बिहारी, उमाशंकर, संजय रौनियार, राजू गुप्ता, वासुदेव प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, बालेश्वर प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, श्री गणेश, राजदेव, संजय कुमार, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, आलम चंद, विजय कुमार, हरिशरन साव, श्याम देव, भागीरथी प्रसाद, प्रेमचंद, सत्यदेव प्रसाद आदि समाज लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *