पत्नी के प्रेम विवाह से नाराज पति ने किया जानलेवा हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर । गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-2 के समझाई टोला में प्रेम विवाह का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बुधवार रात करीब 9 बजे पुराने रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में पिता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां रामरतन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जंगल डुमरी नंबर-2 समझाई टोला निवासी अमरजीत पुत्र छोटकन बेंगलुरु में पेंटर का काम करता था। उसकी शादी 12 साल पहले मंशा देवी से हुई थी। आरोप है कि करीब एक साल से मंशा देवी का गांव के ही सूरज पुत्र रामरतन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब अमरजीत को इसकी जानकारी हुई तो पंचायत के बाद उसने समझौते के तहत अपनी पत्नी मंशा देवी की शादी सूरज से करा दी। यह प्रेम विवाह करीब 10 दिन पहले हुआ था। आरोप है कि बुधवार रात करीब 8 बजे अमरजीत, उसका भाई अनिल और पिता छोटकन पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने सूरज को घेरकर मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सूरज के परिजन बचाने पहुंचे तो अमरजीत ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामरतन, सूरज और श्रवण के सिर फट गए। तीनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक रामरतन की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमरजीत, छोटकन ,अनिल और उसकी माँ के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। अमरजीत और छोटेलाल को अरेस्ट करके बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पूर्वा टाइम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *