अवैध नाली निर्माण व सड़क को नुकसान पहुँचाने के कारण मानबेला कॉलोनीवासियों ने प्रेस वार्ता कर विरोध जताया

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर । मानबेला वार्ड संख्या 5 के मौर्या टोला निवासी आज प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। वार्ड संख्या 5 के कॉलोनी की सड़क लगभग 10 फीट चौड़ी है तथा पहले से एक तरफ नाली का निर्माण मौजूद है, जो कॉलोनीवासियों के लिए पर्याप्त है।
कॉलोनी से सटी एक अग्रहरि बॉटल फैक्ट्री द्वारा लगातार फैक्ट्री का गंदा पानी सड़क पर छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होती जा रही है और आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय पार्षद एवं पुलिस चौकी स्तर पर वार्ता होने के बावजूद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
अब फैक्ट्री प्रबंधन अपने निजी एवं व्यावसायिक हितों के लिए सड़क के दूसरी ओर नई नाली निर्माण कराने का दबाव बना रहा है। यदि दूसरी तरफ नाली का निर्माण किया जाता है तो सड़क की चौड़ाई और कम हो जाएगी, जिससे कॉलोनीवासियों को आने-जाने में गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। जिसकी सूचना नगर आयुक्त और महापौर को दी जा चुकी है परंतु हम कालोनीवासियों की अभी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है ।
कॉलोनीवासी प्रशासन से मांग करते हुए कहा की सड़क पर छोड़े जा रहे फैक्ट्री के गंदे पानी पर तत्काल रोक लगाई जाए। पहले से बनी नाली को ही व्यवस्थित एवं उपयोग योग्य बनाया जाए।सड़क की दूसरी ओर नई नाली निर्माण की योजना को तत्काल निरस्त किया जाए।
कॉलोनीवासियों की सहमति के बिना कोई निर्माण कार्य न कराया जाए।
सड़क एवं कॉलोनी की मूल संरचना को सुरक्षित रखा जाए। यदि हमारी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनीवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं जनसुनवाई के लिए बाध्य होंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *