एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।पिपरौली ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनौडा गांव में मंगलवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव, खंड विकास अधिकारी सत्यकाम तोमर और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ लल्ला सिंह ने संयुक्त रूप से पौध लगाकर की। इस दौरान गांव में छायादार और फलदार प्रजातियों के दर्जनों पौधे लगाए गए। जिला पंचायत सदस्य बुझारत पासवान व
ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम अभियान सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। मां के नाम एक पौधा लगाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।
बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से गांव-गांव में इस अभियान को गति दी जाएगी और हर विद्यालय, पंचायत भवन व सार्वजनिक स्थलों पर वृक्ष लगाए जाएंगे।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ लल्ला सिंह ने बताया कि बनौडा गांव में अभियान के तहत चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी समिति भी बनाई जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत सदस्य और युवा मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर और खेतों में कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।








