शासन द्वारा पूर्व प्रधानों को ही नियुक्त किया गया प्रशासक

पूर्वा टाइम्स-

गोरखपुर। कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधानों को शासन द्वारा प्रशासक मनोनीत किया गया है। इस निर्णय पर कौड़ीराम क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों ने मंगलवार को गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय ग्राम प्रधानों के सम्मान की रक्षा करता है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से गांवों में चल रही विकास योजनाओं और जनहित कार्यों को निरंतर गति मिलती रहेगी। यादव ने आगे कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उन्होंने जोर दिया कि ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में निवर्तमान प्रधानों का अनुभव अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम निवर्तमान प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *