चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार.
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -चोपन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद होंडा HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु.अ.सं. 0163/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र कौशल कुमार निवासी ग्राम सरकण्डा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विकासनगर कोठा टोला मोहल्ला के सामने डाला से ओबरा जाने वाली रोड के किनारे से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल नंबर JH03L 8729 होंडा HF Deluxe बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 7 मई 2026 की भोर करीब 2:24 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी डाला उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राम सिंह तथा कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल रहे।









