सरकारी योजना के नाम पर खेल! पप्पू पाण्डेय ने प्रशासन को घेरा

पूर्वा टाइम्स समाचार

कुशीनगर। जंगल नाहरछपरा में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब और मुसहर समुदाय के लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अभिजीत राय नामक युवक, जो स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत क्षेत्र में आता-जाता था, उसने लोगों को शौचालय और आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड, फोटो और अन्य दस्तावेज लिए गए। आरोप है कि उन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी कराए गए और बैंक ऑफ इंडिया में खाते खुलवाए गए।
पीड़ितों के अनुसार चंद्रेस्वर के खाता संख्या 8098920935, इस्तीयाक के खाता संख्या 8129785495, पूनम के खाता संख्या 8107371772, छोटेलाल के खाता संख्या 8106655676, राजकुमार के खाता संख्या 8116119491, सूरज कुमार के खाता संख्या 8098951056, रमेश के खाता संख्या 810770629, सुनील के खाता संख्या 8098943635, रीता देवी के खाता संख्या 8106639766, चंपा देवी के खाता संख्या 8131428117 और सुरेश के खाता संख्या 8107429271 समेत कई खातों का इस्तेमाल कथित रूप से संदिग्ध लेनदेन और पैसा निकालने में किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने न तो बैंक से पैसा निकाला और न ही किसी प्रकार का लेनदेन किया।
पप्पू पाण्डेय ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द जांच नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब और अशिक्षित लोगों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर फंसाना बेहद गंभीर मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *