अपर नगर आयुक्त/वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, वाहन ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डोर-टू-डोर वाहन चालकों व वाहनों की टैकिंग के सम्बन्ध में की समीक्षा
पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। आज अपर नगर आयुक्त/वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी, वाहन निरंकार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डोर-टू-डोर वाहन चालकों व वाहनों की टैकिंग के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। अविनाश प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त/सह प्रभारी अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, वाहन लिपिक तथा वाहन विभाग के समस्त कर्मचारी व वी0टी0एम0एस0 (व्हीकल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम) कन्ट्रोल रूम के समस्त आपरेटर उपस्थित थे। बैठक के दौरान वी0टी0एम0 एस0 कंट्रोल रूम के आपरेटर द्वारा 10 जोनों में कार्यरत डोर-टू-डोर वाहन चालकों के कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें 10 ऐसे वाहन चालकों की समीक्षा की गयी जो निर्धारित 08 घण्टे से औसतन मात्र 05 घण्टे ही वार्ड में कम कार्य करते पाये गये। समीक्षा के दौरान 10 में से ऐसे 03 आउटसोर्स वाहन चालक मिले जो अपने कार्यो के प्रति सबसे खराब प्रदर्शन रहा। क्रमशः जोन सं0-4, वार्ड सं0-11 बड़गो में कार्यरत वाहन चालक पन्नेलाल निषाद, जोन सं0-5, वार्ड सं0-48 धर्मशाला बजार में कार्यरत वाहन चालक सोमनाथ व जोन सं0-10, वार्ड सं0-64 विष्णुपुरम् में कार्यरत वाहन चालक अंशु को कार्य मुक्त कर दिया गया। इस दौरान बैठक में उपस्थित समस्त वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी कि अपने वार्ड में निर्धारित समय तक कार्यों का सम्पादन करेंगे। अपर नगर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कार्यमुक्त किये गये वाहन चालकों के स्थान पर वर्तमान में इमरजेंसी में तैनात वाहन चालकों से कार्य लिया जाये। उक्त के सम्बन्ध में समस्त जोनल अधिकारी व समस्त सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक माह 15 दिन पर वाहन चालकों व सुपरवाइजरों के कार्यों की समीक्षा करें तथा प्रत्येक माह अपर नगर आयुक्त द्वारा समीक्षा की जायेगी। सफाई निरीक्षक जिस भी चालक को कार्यो से हटाते है या रखते है तो उसकी सूचना तत्काल वाहन विभाग व वी0टी0एम0एस0 को प्रेषित करेंगे, ताकि चालकों की सूची अपडेट रहे।अपर नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि वार्डो का जी0आई0एस0 मैपिंग काराया जाये, जिससे यह ज्ञात हो सके कि वाहन वार्डों में कितने समय पहुंची और कितने समय पर वार्ड से वापस लौटी। इसी तरह पार्किंग व एम0आर0एफ0 प्लांटों पर भी जी0आई0एस0 मैपिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये। यदि समयानुसार वाहनों का संचालन नहीं हो रहा है तो उस समय सम्बन्धित जोनल व सम्बन्धित सफाई निरीक्षक को एलर्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त हो सके।








