प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर इंटैक द्वारा आयोजित पुरस्कारों में एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी सहारा एस्टेट ब्रांच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी सहारा एस्टेट ब्रांच में कक्षा 9 की शगुन वर्मा ने पहला, कक्षा 8 की अयाना सिंह ने दूसरा तथा कक्षा 9 की सैजल यदुवंशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उन्होंने 15 दिसंबर 2024 को इंटैक द्वारा आयोजित सेलिब्रेटिंग इंडिया (2024– 25)-ऑल इंडिया पोस्टर प्रतियोगिता में गोरखपुर चैप्टर की ओर से भाग लेकर हासिल की। बता दें कि इंटैक देश भर में धरोहर संरक्षण और जागरूकता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न पुरस्कार प्रदान करता है। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी सहारा स्टेट्स ब्रांच की डायरेक्टर चांदनी शाही ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित होता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *