चित्रगुप्त मंदिर सभा का चुनाव तिथि स्थगित

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। चित्रगुप्त मंदिर सभा बक्शीपुर का 2025-26 के प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव 6 जुलाई को सुनिश्चित था परंतु मुहर्रम पर्व की वजह से प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण मंदिर सभा के चुनाव की तिथि स्थगित हो गया। इस संबंध में चुनाव अधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की निर्धारित तिथि 6 जुलाई को रहा परंतु मोहर्रम पर्व की वजह से प्रशासनिक असमर्थता के कारण यह चुनाव एल्डर कमेटी एवं चुनाव समिति के सहमति उपरांत चुनाव तिथि सुनिश्चित किया जाएगा, तब तक के लिए होने वाले चुनाव तिथि अग्रिम सूचना तक स्थगित की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *