उरुवा में दो आंगनवाड़ी केंद्र के भवन-निर्माण अधूरे

फर्जी फोटो अपलोड करने वाले रोजगार सेवक और महिला मेठ की सेवा होगी खत्म

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर।उरुवा विकास खंड के सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खंड विकास अधिकारी आसिफ एखलाक ने बताया कि ग्राम पंचायत टेनगरी और मरची में आंगनवाड़ी भवन अधूरे हैं। दोनों गांवों के सचिवों को नोटिस जारी कर भवन निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है।मनरेगा योजना में गंभीर अनियमितता सामने आई है। फोटो से फोटो अपलोड कर फर्जी हाजिरी बनाने वाले रोजगार सेवक और महिला मेठ की शिकायत मिलने पर उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।फैमिली आईडी बनाने में अपेक्षित प्रगति न होने पर छह सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।
नारायणपुर, कोटवा, नगवा प्रेम और दुघरा में आंगनवाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के तहत 19 बिंदुओं पर कायाकल्प करना है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।खंड विकास अधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में विनोद कुमार, पवन शुक्ला, केके उपाध्याय, चैतन्य त्रिपाठी, संदीप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *