डिजिटल सखी परियोजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला ब्लाक सभागार में डिजिटल सखी परियोजना के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा क्षेत्र की डिजिटल सखियों को परियोजना के उद्देश्य अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव की बहू बेटियां सशक्त बनें क्योंकि उनके सशक्तिकरण से गांव समाज व देश समृद्ध होगा। इसके लिए शासन के मंशानुरुप कार्य करना होगा।इसके अलावा एलएंडटी फाइनेंस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अनेक प्रशिक्षकों ने डिजिटल वित्तीय साक्षरता वित्तीय साक्षरता व्यक्तिगत एंव सामूहिक महिला उद्यमी का विकास महिला सशक्तिकरण लैंगिक समानता पर्यावरण सुरक्षा जीविकोपार्जन शिक्षा का समान अधिकार व ग्रामीण विकास आदि के विषय में अवगत कराते हुए प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय कुमार आईएसबी ओंकार क्लस्टर कोआर्डिनेटर अजीत मौर्या राहुल तिवारी अमित कुमार प्रशांत कुमार अर्पिता भट्ट सहित ग्राम प्रधान पंचायत सहायक व डिजिटल सखी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *