कप्तान साहब एक नजर खजनी थाने की ओर

दबंग रात में अपने कार्यों को अंजाम देते हैं खजनी पुलिस विस्तर पर सोकर के गस्त करती है

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। पुलिस विभाग के आला अफसरो का सख्त निर्देश हैं कि छोटी-छोटी घटनाओं की अगर सूचना मिले तो स्थानी पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच करके त्वरित कार्यवाही करें जिससे बड़ी घटनाओं पर रोक लगा सके पुलिस के आला अफसर के आदेशों को खजनी पुलिस दरकिनार कर अपना नियम कानून चलाने में मशगूल है उदाहरण के तौर पर खजनी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव सभा में स्थित सरकारी ट्यूबवेल के बाउंड्री वाल को आधा दर्जन दबंग रात्रि में जेसीबी से तोड़ने लगे ऑपरेटर ने घटना की सूचना खजनी पुलिस को दी मौके पर हल्का के उप निरीक्षक बीपीओ महोदय नहीं पहुंच सके वही बेखौफ होकर दबंग ट्यूबवेल की सरकारी पिलर को तोड़कर दिये सुबह ऑपरेटर द्वारा खजनी थाने पर नामजद तहरीर दिया गया। खजनी थाना के जिम्मेदार ने पीली पर्ची काटकर थमा दिया और तीन दिन बाद भी नामजद दबंग के विरुद्ध ना तो कोई कार्रवाई की गई न ही जेसीबी संचालक के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई खजनी पुलिस इसमें टालमटोल कर मामले को लीपा पोती करने में मशगूल है खजनी पुलिस क्यों दबंग की भरपूर मदद करती है यह एक प्रश्न है हल्का के उपनिरीक्षक , बीपीओ यदि क्षेत्र में गस्त करते तो शायद रात्रि में दबंग इस तरह की घटनाओं को अंजाम नहीं देते इससे साबित होता है कि खजनी पुलिस की हनक रत्ती भर भी दबंगो पर नहीं है जिसमें पूरी रात वह अपने कार्य को अंजाम देते रहते हैं थाना प्रभारी से पूछने पर बताएं कि दोबारा आवेदक आया ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *