वनवासी सेवा आश्रम जुगैल शाखा में एक दिवसीय पंचायत महोत्सव का आयोजन

पूर्वा टाइम्स – रमाशंकर सिंह
जुगैल/सोनभद्र। रेणूका नंदी पार आदिवासी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल मे
वनवासी सेवा आश्रम जुगैल शाखा में एक दिवसीय पंचायत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव विशिष्ट अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान खरहरा रामबिलास निषाद मौजूद रहे। जो अच्छे कार्य कर रहे हैं ग्रामीणो को सम्मानित किया गया। और इस पंचायत महोत्सव में आदिवासी क्षेत्र का एक व्यक्ति ने प्रचलित करमा गीत गा कर नृत्य प्रस्तुत किया।और आदिवासी ग्रामीणो को वनवासी सेवा आश्रम कि तरफ से पंचायत महोत्सव आयोजन के दौरान ग्रामीणों को जैविक खेती, शिक्षा को लेकर पंचायत जंगल संरक्षण,लाइन सोईन जैविक खेती, ग्राम कोष,जल संरक्षण,को आदिवासी ग्रामीणो जानकारी दिया गया। और स्थानीय ग्रामीणों ने अपने हाथों से कारिगर कुल्हाड़ी, बांस के टोकरी,बनाकर इस पंचायत महोत्सव में स्टाल लगाए। ताकी आदिवासी ग्रामीणो का स्वदेशी रोजगार बढ़ सके। वनवासी सेवा आश्रम जुगैल शाखा प्रबंधक उमेश चौबे ने बताया कि इस पंचायत महोत्सव में 37 ग्राम के लोगों ने आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और सभी लोगों को ग्राम पंचायत कि क्या ताकत होते हैं उनको बताया गया। और लोगों रागी खेती के बारे बताया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि जुगैल दिनेश यादव, सैकड़ों ग्रामीण लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *