कुसुमलता त्रिवेद सम्मान राम प्रसाद खरवार को मिलासामाजिक कार्यकर्ता रामप्रसाद खरवार को सम्मानित करते रमेश सिंह यादव
भोला प्रसाद गुप्ता
ओबरा-सोनभद्र में वनवासियों के अग्रणी स्वतंत्र सामाजिक -कार्यकर्ता रामप्रसाद खरवार को स्थानीय समता-भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुसुमलता त्रिवेद पर्यावरण सम्मान प्रदान किया गया। ओबरा के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता श्री रमेश सिंह यादव ने उन्हें शाल, अंगवस्त्र, मानपत्र,बर्तन तथा रु.1100 ज्ञानराशि भेंट की।विचार मंच कके संयोजक नरेंद्र नीरव ने बताया कि श्री खरवार ने पिछले तीन दशक के दौरान 10 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा बड़ा जंगल तैयार किया है।
कार्यक्रम में ‘ विचार-मंच’ के कार्यकर्ता स्व.लल्लू दूबे के पुत्र पवन कुमार, शिव कुमार, साथी रामाधार गुप्त, विशंभर खरवार, अजीत गोड़, श्रीमती कौशल्या देवी,सतरंगी प्रसाद, राम धनी खरवार,बबलू पटेल, संजय यादव ,अखिलेश जिज्ञासु ने वन- पर्यावरण सुरक्षा तथा जन- जागरुकता विषय पर चर्चा की । सभी लोगों को गमछा भेंट किया गया। अपने घर के आस-पास वृक्षारोपण, तथा सतत सक्रियता के संकल्प के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

