जिलाधिकारी ने किया तहसील का औचक निरीक्षण

गोरखपुर। खजनी तहसील मुख्यालय में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जन समस्याओं के निस्तारण की स्थिति, भू-लेख अभिलेखागार में पहुंचकर सभी गांवों के शजरों व जिल्द बंदोबस्ती उनके रख रखाव, नियत स्थान पर बस्तों के रखने उनसे संबंधित सभी अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति,रोस्टर के अनुसार खतौनियों के तैयार करने की स्थिति,रियल टाइम खतौनी तैयार करने की प्रगति,निर्विवाद वरासत की भूलेख सर्वर में फीड करने,भूमि आबंटन,आबंटियों के कब्जा दखल,आबंटन रजिस्टर के रख रखाव,सार्वजनिक प्रयोजन की भूमियों,तालाब,पोखरे, चकरोड, खलिहान,श्मशान आदि से अवैध कब्जा हटाने की स्थिति आगामी दो वर्षों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों,लेखपालों की सेवा पंजिका(सर्विस बुक),जीपीएफ, एमपीएस पासबुक,चरित्र पंजिकाओं के संरक्षण की स्थिति, विभागों की लंबित कार्यवाही की स्थिति,तहसील स्वामित्व योजना की प्रगति तथा सफाई, प्रकाश और अग्निशमन छिड़काव की स्थिति तथा न्यायालयों समेत सभी विभागों की सिलसिलेवार जांच और निरीक्षण किया।जांच में मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा और एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा ने भी सहयोग किया, उन्होंने कर्मचारियों को अभिलेखों को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए तथा तहसील के मुख्य द्वार पर अधिकारियों के कक्ष संख्या उनके नाम और विभाग का सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि एक डेढ़ महीने में सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है, शिकायत मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुणाल रस्तोगी, तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह,नायब तहसीलदार सहित तहसील के अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *