उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2026-2027 के क्रियान्वयन के क्रम में

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -आज दिनांक 27.07.2026 समय 03ः00 बजे ए0डी0आर0 भवन में राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव(पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में सभी पराविधिक स्वयं सेवकगण/(अधिकार मित्र) की मासिक बैठक आयोजित की गई।
सिविल जज सी0डि0/सचिव(पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा उपस्थित सभी पराविधिक स्वयं सेवकगण/अधिकार मित्र को उनके कर्तव्यों और विधिक जागरूकता अभियानों को लेकर मुख्य दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में जाकर आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जागरूक करें। मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचाएं कि गरीब, असहाय, महिलाएँ, बच्चे एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के हकदार है तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु घर-घर जाकर लोगों को इसके फायदों के बारे में बताएं, ताकि अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण हो सके। साथ ही सभी पराविधिक स्वयं सेवकगण/अधिकार मित्र को निर्देश दिया गया कि वे अपने दैनिक और मासिक कार्यों का लेखा-जोखा/रिपोर्ट समय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कराएं। इसके अलावा सभी को मध्यस्थता केन्द्र पर उपस्थित आम लोगों को वैवाहिक मामलों में विवाद की स्थिति में किसी भी न्यायालय में वाद योजित करने के पूर्व प्री-लिटिगेशन स्तर पर उनके मध्य उपजे विवादों का समाधान करने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे प्री-लिटिगेशन स्टेज की उपयोगिता के बारे में उन्हे अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक इसका लाभ उठाने की तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकगण/(अधिकार मित्र) रंजू कुमारी, निगार फरजाना, सरिता लाहा, सुश्री निर्मल कौर, मनोज कुमार पाठक, भोलानाथ, प्रदीप कुमार मिश्रा, अजय कुमार मिश्र, कमाल अहमद, दीपन कुमार एवं सुश्री सपना उपस्थित रहे। यह जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *