सांसद रवि किशन ने किया “नील गगन पूर्वांचल – फेज 2” का पोस्टर विमोचन

गोरखपुर। सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन ने “नील गगन पूर्वांचल – ईको वॉरियर” अभियान के द्वितीय चरण (Phase-2) का आधिकारिक पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्वांचल यूथ वेलफेयर … Read More

जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा के लिए तैयारियां पूरीपूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण आयोजन हेतु जिलाधिकारी चर्चित … Read More

महंगाई का एक और झटका घरेलू सिलिंडर के बढ़े दाम , नई दरें 7 जून से लागू होंगी

गोरखपुर। घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। तीन महीने के भीतर दूसरी बार एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। … Read More

सराफा बाजार से हटेगा अतिक्रमण, नहीं तो होगा चालान; कमिश्नर- डीआईजी ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। कमिश्नर ने पांडेयहाता से घंटाघर के बीच दुकानों के सामने अतिक्रमण पर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त से कहा कि फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया … Read More

105 संस्थापक सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी का गठन

महिलाओं को 40% प्रतिनिधित्व देने का ऐतिहासिक निर्णय, मुख्य पदाधिकारियों ने ली शपथ, चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए होगा आवेदन गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी की प्रथम साधारण … Read More

अपर मुख्य सचिव व प्रबंध निदेशक से रोडवेज परिषद के प्रांतीय प्रतिनिधियों की वार्ता का परिणाम आदेश हुआ जारी

गोरखपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर क्षेत्र के प्रांतीय प्रतिनिधि अजय कुमार द्वारा बताया कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रतिनिधियों द्वारा घोषित आंदोलन के द्वितीय चरण से … Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीड बॉल थ्रो अभियान का आयोजनपूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरण्यक फाउंडेशन द्वारा सीड बॉल थ्रो अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य को प्रकृति के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सीड बॉल एक ऐसी तकनीक है जिसमें बीज को मिट्टी, गोबर एवं जैविक खाद के मिश्रण से … Read More

सैकड़ो साल पुराना स्टैंड बंद निर्माण के चलते बड़ा फैसला, गोरखपुर स्टेशन के 3 गेट बंद- अब सिर्फ 5 नंबर से एंट्री

गोरखपुर। रेल प्रशासन के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर कैब-वे के पास बन रही मल्टीलेवल पार्किंग सप्ताहभर में यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। 2500 स्क्वायर मीटर … Read More

स्कूटी चालक को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर.

पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी गेट के पास स्थित तिराहे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि … Read More

डी.एस. माइनिंग पट्टे के विरोध में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांग.पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र – ओबरा क्षेत्र में संचालित मे0 डी.एस. माइनिंग पट्टे के विरोध में ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं का एक बड़ा समूह कांग्रेस नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) सेत राम केसरी के नेतृत्व में शनिवार को तहसील दिवस पर एसडीएम कार्यालय पहुंचा और खदान संचालन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के समीप संचालित खदान में होने वाली नियमित ब्लास्टिंग से उनके घरों और परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन में शामिल गुंजा देवी ने बताया कि खदान उनके घर के बेहद करीब संचालित हो रही है। ब्लास्टिंग के कारण धूल और गर्दे का धुआं फैल रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद जांच टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन जांच के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। उनका कहना है कि देर रात पुलिस पहुंचकर उनसे पूछताछ करती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। गीता देवी ने बताया कि खदान से होने वाली ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर गांव तक पहुंच जाते हैं। कई बार पत्थर घरों और आंगनों में गिरे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि गांव में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने मांग की कि आबादी क्षेत्र के निकट संचालित खदान को तत्काल बंद कराया जाए। कांग्रेस नेता सेत राम केसरी ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं ने उन्हें सूचना दी थी कि गांव की आबादी से महज 80 से 100 मीटर की दूरी पर खदान संचालित हो रही है। उनका आरोप है कि ब्लास्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर घरों तक पहुंच रहे हैं और लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि खदान संचालकों द्वारा विरोध करने वाले ग्रामीणों को धमकाने की शिकायत भी मिली है। सेत राम केसरी ने बताया कि इससे पहले भी 3 जून को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली और उल्टा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि रात में खदान का संचालन नहीं हो रहा है तो देर रात पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करने क्यों पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि खदान आवंटन में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः खदान और आबादी क्षेत्र के बीच पर्याप्त दूरी होनी चाहिए, लेकिन यहां खदान गांव के बेहद नजदीक संचालित की जा रही है। इससे ग्रामीणों के जीवन और संपत्ति पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खदान संचालन के मानकों की समीक्षा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सवाल तो यह उठ रहा है कि क्या सिर्फ राजस्व बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर खनन नीतियों की धज्जियां उड़ा रहा है!