खरीफ अभियान-2026 के लिए 790 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन, किसानों को उचित मूल्य पर मिलेगी उपलब्धता-जिलाधिकारी

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि खरीफ अभियान-2026 के अंतर्गत किसानों की मांग को देखते हुए जनपद सोनभद्र की 44 सहकारी समितियों के लिए 790.00 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। पीसीएफ द्वारा समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक पहुंचाने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है, जिससे किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा उर्वरक केंद्र से संपर्क कर उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा केवल निर्धारित एवं उचित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना मिलेतो किसान तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम 9198788248, 9451637073, जिला कृषि अधिकारी 9452165778 अथवा उप कृषि निदेशक 8881173660 पर सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *