अनपरा तापीय परियोजना में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान.

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र स्थित अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन ने भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के तहत कॉलोनी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार को कॉलोनी के हाथी पार्क में सुबह सात बजे से परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) इंजीनियर अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य महाप्रबंधक इंजीनियर अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान करते हुए कहा कि ‘स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही सच्ची उन्नति का आधार है’। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान का उद्देश्य प्लांट और कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना तथा नागरिकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह, इंजीनियर रामज्ञान सिंह, इंजीनियर वेदप्रकाश विश्वकर्मा, सहायक अभियंता इंजीनियर अजय सिंह, इंजीनियर पंकज पांडेय, इंजीनियर त्रियुगी नारायण सहित संगठनों के पदाधिकारी वीके आनंद, अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राजकुमार सिंह, सीलियम मसीह, जितेंद्र जायसवाल, राजकुमार और प्रभाकर सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वही परियोजना प्रबंधन ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान अगले रविवार को भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *