बिग लगाकर बैंकों मे ठगी करने वाले वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 2,00,970 रुपये नकद, दो लग्जरी कारें और दो आईफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहचान छिपाने के लिए बिग लगाकर बैंकों में पहुंचते थे और आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस के मुताबिक, थाना गोरखनाथ क्षेत्र स्थित एक बैंक में एक व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर प्रवेश किया। उसने एक ग्राहक को विश्वास में लेते हुए बताया कि उसे 11 लाख रुपये की एफडी करानी है। इसके बाद उसने कहा कि उसके पास 4 लाख रुपये के छोटे नोट हैं, जिन्हें वह 500-500 रुपये के नोटों में बदलना चाहता है।
आरोपी ने ग्राहक को यह कहकर झांसे में लिया कि पास में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से नोट लेकर आएं। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति वहां गया, आरोपी उसके 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गोरखनाथ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।सर्विलांस टीम और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित चावला निवासी बिजनौर और रोहित यादव निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित चावला के खिलाफ गोरखपुर और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रोहित यादव पर गोरखपुर और लखनऊ में सड़क दुर्घटना एवं अन्य गंभीर धाराओं के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक ब्लैक स्कॉर्पियो, एक ग्रे फ्रांक्स सिग्मा कार, दो आईफोन और 2,00,970 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *