पुरानी रंजिश में मनबढों ने दम्पति सहित भतीजों को मार-पीट कर किया घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा हेमा निवासी शिवप्रसाद पुत्र मेघू की तहरीर पर पुलिस ने लखन्दर व हरिकेश पुत्रगण राम नाथ, पत्नी और बेटी के खिलाफ बीएनएस की धारा 110,115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा हेमा निवासी शिवप्रसाद पुत्र मेघू ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 18 जून 2026 को रात करीब साढ़े नौ बजे हमारी पत्नी सुनीता पुराने घर पर पिता जी को खाना देकर घर वापस आ रही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर हमारे मोहल्ले के लखन्दर व हरिकेश पुत्रगण राम नाथ व उनकी पत्नी और बेटी हमारी पत्नी सुनीता से गाली-गलौज करने लगे शोरगुल सुनकर मैं मौके पर गया तो उक्त लोगों ने मुझे भी भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे, बीच-बचाव करने पहुंचे हमारे भतीजे रविन्द्र पुत्र राधेश्याम व मोनू पुत्र राम बुझाकर को लखन्दर ने हाथ में लिए लोहे के राड से राधेश्याम और मोनू के सिर पर प्रहार कर दिए जिससे दोनों भतीजों का सिर फट गया और बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे आस पास के लोगों को देखते ही उक्त लोग जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *