जय माँ काली प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पूर्वा टाइम्स – समाचार
चोपन, सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चोपन स्थित जय माँ काली के विशाल मैदान में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में प्रातः 5 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की।
योग शिक्षक जितेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संगीतमय योगाभ्यास कराया तथा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपाय एवं सुझाव दिए। वहीं योग शिक्षक शिवनाथ प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि यदि अधिक समय न भी मिले तो प्रतिदिन कुछ समय योग अवश्य करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के नर्सिंग त्रिपाठी रहे। योग शिविर में योग शिक्षक सुरेश साहनी, जनार्दन बैसवार, रिंकू मोदनवाल, परविंदर सिंह, रामलखन प्रसाद, लालू श्रीवास्तव, दीनू गोयल, मनीष पुजारी, मोना दास, विनोद जायसवाल, राजेंद्र पाल तथा नीरज जायसवाल सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं योग साधकों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। मनीष सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में हीरालाल वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक जितेंद्र प्रसाद ने किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *