गोरखपुर में नकली एफएमसीजी उत्पादों का भंडाफोड़,लाखों का माल और वाहन जप्त

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को डीआईजी बंगले के पास बिलंदपुर क्षेत्र में नकली एफएमसीजी (FMCG) उत्पादों के बड़े सप्लायर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया गया इस संयुक्त अभियान में पुलिस विभाग व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर सिंह फ्रूट विभाग की टीम और संबंधित विवेचना अधिकारी शामिल रहे।यह कार्रवाई गुरुग्राम स्थित CheQ IP Solutions Pvt. Ltd. द्वारा उपलब्ध कराई गई खुफिया सूचना के आधार पर की गई कंपनी देशभर में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों के नकली उत्पादों के निर्माण और वितरण पर निगरानी रखने का कार्य करती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस समय छापा मारा, जब अभिषेक गुप्ता सप्लायर बड़े पैमाने पर नकली उत्पादों को आगे सप्लाई के लिए वाहन से ले जा रहा था। कार्रवाई के दौरान नकली सामान से भरे वाहन को जब्त कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के गोदाम पर भी छापेमारी की जहां बडी मात्रा में नकली उत्पादों का भंडारण मिला। छापेमारी में गोदाम से ताज़ा चाय,हार्पिक,ईनो, आयोडेक्स,गोल्ड फ्लेक सिगरेट, एवरेस्ट मसाले,गुड नाइट समेत कई नामी ब्रांडों के नकली उत्पाद बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खाद्य एवं स्वास्थ्य संबंधी नकली उत्पादों के अवैध कारोबार में लंबे समय से संलिप्त था। अधिकारियों के अनुसार इस तरह के नकली उत्पाद आम लोगों के स्वास्थ्य और उपभोक्ता सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *