सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 19 जून को सोनभद्र दौरे पर
मंगुराही, मधुपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मा० राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा दिनांक 19 जून, 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा० मंत्री प्रातः 11ः30 बजे वाराणसी स्थित सर्किट हाउस से प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः00 बजे कृषि भवन परिसर, मंगुराही, तेन्दू, सोनभद्र पहुंचेंगे। मा० मंत्री अपरान्ह 01ः00 बजे से 02ः20 बजे तक आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम ‘‘12 साल विश्वास के, विकास के एवं जन कल्याण के’’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा तथा किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम उपरांत मंत्री अपरान्ह 02ः20 बजे मंगुराही, मधुपुर से प्रस्थान कर 3ः20 बजे अहरौरा, मिर्जापुर पहुंचेंगे, जहां अल्प विश्राम एवं भोजन के उपरांत 03ः45 बजे पुनः प्रस्थान करेंगे।








