पूर्वांचल साहू समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का किया स्वागत एवं अभिनन्दन

गोरखपुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से साहू समाज के सैकड़ों लोग पूर्वांचल साहू समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता के साथ शिष्टाचार भेंट किया गया तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मंत्री भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश पर सर्किट हाउस में मां के नाम एक बृक्ष का रोपण किये तथा नौकायन पर स्वक्षता अभियान में सम्मिलित हये। मंत्री से वार्तालाप में समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया गया जिस पर उन्होंने भी हम सबको अपना उत्तम सुझाव दिया तथा समाज को संगठित करने के कुछ टिप्स दिए। मंत्री के साथ लगभग 2 घंटे का समय व्यतीत करते हुए बहुत सुखद एवं उत्साह का अनुभव प्राप्त हुआ। मंत्री ने अपने संस्मरण में बताया कि वर्ष 2012 में मैं गोरखपुर में आया था और कुछ एरिया में भ्रमण किया था किन्तु आज का गोरखपुर काफी बदल चुका है यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर,सड़के तथा नौकायन का क्षेत्र बहुत विकसित हो चुका है। मंत्री के स्वागत एवं अभिनंदन में साहू समाज के दिनेश गुप्ता,जी.के. गुप्त,डॉ.विजय रंजन गुप्ता,महेंद्र गुप्ता,डॉ.आशा गुप्ता, दीपक गुप्ता,चंद्रप्रकाश गुप्ता,प्रिंस गुप्ता एवं साहू समाज के अन्य सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।








