ओबरा में इतिहास रच रही श्री राम सेवा समिति नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प के साथ निरंतर जारी है खिचड़ी का महाभंडारा

भीषण गर्मी में बदला स्वरूप, अब 20 जून से सजेगा प्रोटीन खिचड़ी का भव्य दरबार
एक अनोखी शुरुआत, जो बन गई जन-आंदोलन

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -ओबरा नर सेवा ही नारायण सेवा है और कोई भी भूखा न सोए के पावन संकल्प को चरितार्थ करते हुए ओबरा की धरा पर श्री राम सेवा समिति सेवा और समर्पण का एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। स्थानीय हनुमान मंदिर सुभाष चौराहे पर समिति द्वारा आयोजित निरंतर खिचड़ी, खीर और हलवे का भंडारा समाज के हर वर्ग के लिए एक संबल बन चुका है। 23 अगस्त 2025 से शुरू हुआ सेवा का यह सिलसिला आज 13 जून 2026 तक बिना रुके लगातार जारी है। आगामी 23 अगस्त को इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व पहल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने जा रहा है। ओबरा शहर में जहां पहले प्रतिदिन भंडारे की कोई व्यवस्था नहीं थी, वहीं श्री राम सेवा समिति ने इस कठिन संकल्प को उठाने का साहस किया। समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। विशेषकर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ न लौटे। इसके साथ ही, समाज में हिंदुत्व की भावना को जागृत करना और सनातन संस्कृति को मजबूत करना भी इस समिति का मूल ध्येय है। समिति की इस प्रेरणादायी पहल का असर अब पूरे समाज में दिखने लगा है। श्री राम सेवा समिति के सेवा भाव को देखते हुए अब क्षेत्र के कई अन्य लोग और संस्थाएं भी सामाजिक सरोकार के कार्यों के लिए आगे आ रही हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए समिति ने समय-समय पर प्रसाद के स्वरूप में भी बदलाव किया। हालिया भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा पिछले एक महीने से श्रद्धालुओं के लिए ठंडी खीर और विशेष हलवे के प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। अब मौसम में बदलाव के साथ, आगामी 20 जून को शाम 6:00 बजे से समिति एक बार फिर भव्य रूप से प्रोटीन युक्त विशेष खिचड़ी के भंडारे की शुरुआत करने जा रही है। पौष्टिकता से भरपूर यह खिचड़ी आम जनमानस के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इस अभूतपूर्व और मानवीय पहल की शुरुआत समिति के संस्थापक पत्रकार अजीत सिंह द्वारा की गई थी। उनकी इस दूरदर्शी सोच और निस्वार्थ प्रयास का ही परिणाम है कि आज इस कारवां में चार दर्जन (48) से अधिक प्रतिष्ठित संरक्षक और सैकड़ों सक्रिय सदस्य जुड़ चुके हैं। समिति से जुड़े सभी संरक्षकों का एक ही संकल्प है कि महीने के चारों हफ्ते (हर दिन) कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए। सभी सदस्यों का दृढ़ संकल्प है कि समाज और राष्ट्र कल्याण के लिए यह भंडारा निरंतर गति से चलता रहेगा। इस पुनीत कार्य में ओबरा और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख राजनेता, समाजसेवी, मातृशक्ति और प्रबुद्ध वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। समिति को मार्गदर्शन और सहयोग देने वाले प्रमुख संरक्षकों और सदस्यों में शामिल हैं। ओम प्रकाश सिंह, श्री बाबूराम सिंह, संकट मोचन झा, विश्व हिंदू संघ के नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे,
आदित्य वर्मा, भारतीय जनता पार्टी की मंत्री सरिता सिंह, महामंत्री पुष्पा दुबे वरिष्ठ समाजसेवी रीना राय, खुशी वर्मा।अविनाश श्रीवास्तव, रणजीत तिवारी, रामाश्रय विद, राजू सेठ, पुष्पा दुबे, विनय चौबे, संगीता सिंह, गीतांजलि चौबे, निर्मला भटनागर, बीना पांडे, संजू श्रीवास्तव, रतन प्रकाश सक्सेना, मोना सक्सेना, अलका सक्सेना, विजय शंकर, आलोक पांडे, उमाशंकर केसरी, विमलेश केसरी, सुरेश कुमार, बादल कुमारी, पंकज गौतम, बाबूलाल, सीआईएसएफ के कई पदाधिकारी, योगाचार्य वीरेंद्र गुरु जी ,पत्रकार संतोष साहनी,रामप्यारे सिंह, बड़े भैया रगेश सिंह, अरविंद गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, पवन सिंह, विकास अग्रहरि, मुकेश भारती, राजू चौधरी, अरविंद कुशवाहा, राजू जायसवाल, विजय साहनी, प्रमोद कुमार, एवं अन्य गणमान्य सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *