जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला

कारागार चुर्क (घुर्मा) का किया औचक निरीक्षण
बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा आज जिला कारागार चुर्क (घुर्मा), सोनभद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाकशाला में भोजन तैयार करने की व्यवस्था एवं स्वच्छता का अवलोकन किया गया। साथ ही बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी ने कारागार की बैरकों, पेयजल व्यवस्था, स्नानागार एवं परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान बंदियों से जेल में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कारागार में बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *