विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारम्भ, जनपद में हुआ वृहद वृक्षारोपण

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थलों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत विकास खण्ड घोरावल के तिलौली कला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक घोरावल डॉ० अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके अतिरिक्त विधायक सदर भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुखगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *