विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश –
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रभाग ओबरा वनाधिकारी जुगैल अवधेश कुमार सिंह, ग्राम जुगैल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव व प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा इस अवसर पर आम,बरगद,पिपल आंवला, बहेड़ा, समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया, और एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने की अपील की।वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी हत्या केशरी, नन्दलाल केशरी, कालीचरण खरवार, आदि गांव में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।









