हत्या के प्रयास के में दो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। थाना सिकरीगंज क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तों ने वादी एवं उसके साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मामले की तहरीर के आधार पर थाना सिकरीगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गफ्फार पुत्र जब्बार निवासी भेड़ाचक थाना सिकरीगंज तथा अजय पुत्र राजकुमार निवासी घोड़सारी थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 148/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 117(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं एससी/एसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।








