फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के कोटिया नायक स्थित समस्याथान मंदिर परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुराने मुकदमे को लेकर युवक और उसके दो भाइयों के बीच शनिवार को विवाद एवं मारपीट हुआ था। मामले की सूचना पर पुलिस सभी पक्षों को गोला थाने लेकर गये थे। बताया जा रहा है कि देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।इसी बीच रविवार को समस्याथान मंदिर परिसर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही हैफिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।








