भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी महेश यादव के पिता का निधन, संगठन में शोक की लहरपूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के पदाधिकारी महेश यादव के पूज्य पिता का कल (23 मार्च) आकस्मिक निधन हो गया। ओबरा में पिता के निधन की सूचना मिलते ही भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य स्तब्ध रह गए। इस दुखद खबर से पूरे संगठन और स्थानीय श्रमिक समाज में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आज संगठन कार्यालय पर एक आपात शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अत्यंत गमगीन माहौल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय और अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा के दौरान संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा पिता का साया सिर से उठ जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन महेश यादव और उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। वहीं संगठन के महामंत्री कृष्ण कुमार पाठक वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश पटेल नॉलेज वर्मा ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख को पूरे संगठन का व्यक्तिगत दुख बताया।इस अत्यंत दुखद घड़ी में महेश यादव के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने और दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए संगठन के कई प्रमुख लोग और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। शोक सभा में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे। मणि शंकर पाठक (अध्यक्ष), कृष्ण कुमार पाठक,उमेश पटेल, रणजीत तिवारी, नॉलेश वर्मा इनके अलावा संगठन के कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता, श्रमिक साथी और स्थानीय लोग भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।









