मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा के कुशलदेईया गांव में स्थित पीएच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पर सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उरुवा थाने के पुलिस स्टाफ विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ कक्षा 6 से 12 के सभी छात्राओं के साथ गोष्ठी की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। बैठक में महिला शिक्षिकाएं भी शामिल रही। थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने बताया कि किसी भी विकट परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से या बेझिझक थाने पर आकर कंप्लेंट कर सकते है और थानाध्यक्ष ने छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर उनके साहस को बढ़ावा दिया। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार उमर वैश्य ने पुलिस स्टाप का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विनय त्रिपाठी ने बच्चों को सभी हेल्पलाइन नंबर याद करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सर्वदानंद दुर्गेश सीमा अनामिका पूजा संजय सालेहा प्रिया सलिल विशाल किसन निधि सदफ सहित शिक्षक शिक्षाएं आदि मौजूद रहे।









