खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। नगर पंचायत गोला में स्थित गोपाल शिशु मंदिर के बच्चों ने जिले पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। खेल के माध्यम से एकता का संदेश दिया गया।प्रतियोगिता में सहभागी बच्चों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद अशोक कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर संघचालक मनोज कुमार उमर वैश्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए बच्चों को मुख्य अतिथि श्री वर्मा और श्री उमर वैश्य ने किताब डायरी कलम से पुरस्कृत किया।इसके पश्चात बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि खेल कूद के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। और आगे कहा कि बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में अपना कौशल को अच्छी तरीके से दिखाया जो प्रशंसनीय है। हम बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। श्री उमर वैश्य ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के साथ शिक्षा भी बहुत जरूरी होता है। जो बच्चों को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। इस मौके पर गोपाल शिशु मंदिर के आचार्य रवि शंकर पाठक ने आए हुए अतिथिगणों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर रामानंद कसौधन वीरेंद्र वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।


