“नाथपंथ और योग” पुस्तक के आवरण का कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा विमोचन

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। राजभवन द्वारा निर्देशित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अन्तर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ द्वारा प्रकाशित पुस्तक “नाथपंथ और योग” के मुख्य आवरण का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा किया गया। इस पुस्तक का सम्पादन गोरक्षनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्रा तथा सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह द्वारा किया गया है। योग और नाथ पंथ से संबंधित भारत वर्ष के विभिन्न विद्वानों के लेख को इस पुस्तक में संकलित किया गया है। पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पुस्तक योग एवं नाथ पंथ के शोध छात्रों एवं अध्येताओं के लिए सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, डॉ. सोनल सिंह उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *