90 फीसदी उपस्थिति के साथ संपन्न हुई एलएलबी प्रवेश परीक्षा

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,गोरखपुर सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षा में आज प्रातः सत्र में बी.एससी.(एम.एल.टी.) और बी.एससी.(बी.पी.टी.)की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। इसमें कुल 943 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 762 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 80% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।इसी तरह सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में एल एल.बी.(विधि स्नातक)की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एल एल.बी. की प्रवेश परीक्षा में कुल 2982 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2710 अभ्यर्थी उपस्थित और 272 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 90% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *