मानवाधिकार द्वारा गैलेंट फैक्ट्री को प्रदूषण मुक्त करने का दिए निर्देश
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 23 में स्थित मेसर्स गैलेंट इस्पात लिमिटेड गीडा जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश को मानव अधिकार आयोग के आदेश के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति ने निरीक्षण किया। समिति ने उद्योग में वायु प्रदूषण और परिवेशीय वायु गुणवत्ता की जांच 21 अप्रैल 2025 को निरीक्षण करने के बाद उद्योग को निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं।
- कच्चे माल आयरन व पाउडर के भंडारण के लिए उचित व्यवस्था करना ताकि धूल का उत्सर्जन न हो।
- उद्योग परिसर और राष्ट्रीय राज मार्ग से फैक्ट्री के मुख्य द्वार की सड़क को अविलंब सीमेंटेड कंक्रीट करना अति आवश्यक है।
- परिसर में पानी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में करना और वॉटर स्प्रिंकलर स्थापित करना आवश्यक है।
- डस्ट एका एकत्र भंडारण और निस्तारण करना ताकि आसपास के वातावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
- बाउंड्री वॉल की 30 फीट तक ऊंचाई बढ़ाना और वॉटर स्क्रीन स्थापित करना।
- हरित पट्टी विकसित करना और उद्योग में स्थापित चिमनियों से होने वाले उत्सर्जन की जांच करना।
उद्योग को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और आसपास के ग्रामीणों एवं नगर पंचायतों का वातावरण को सुरक्षित रखा जा सके। यह प्रयास समाजसेवी महेंद्र उपाध्याय ,ईश्वर चंद्र निषाद के प्रयासों के द्वारा हुआ है।








