खजनी में बिजली संकट से हाहाकार, भाजपा नेताओं ने एसडीओ को सुनाई जनता की पीड़ा

पूर्वा टाइम्स विजय कुमार

गोरखपुर। खजनी कस्बे में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर भाजपानेताओं ने गुरुवार बिजली विभाग के एसडीओ भोला प्रसाद सेमुलाकात की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा केनेतृत्व में पहुंचे नैताओं ने लो-हाई वोल्टेज और पावर ट्रिपिंगकी समस्या से अवगत कराया। नेताओं ने बताया कि बरसात के मौसम में बार-बार बिजलीकी आवाजाही से लोगों के घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं।वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से किसानों को फसलों की सिंचाई मेंपरेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में तेज हवाओंऔर घने पेड़ों की डालियों के बिजली के तारों से टकरानेके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंनि बताया केविभाग ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। टीमें पेड़ों कीडालियों की कटाई-छंटाई का काम कर रही हैं। एसडीओ नेआश्वासन दिया कि 2-3 दिनो में समस्या का समाधान करलिया जाएगा। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन और पूर्व मंडलअध्यक्ष विनोद शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्रीडीके शर्मा, मंडल मंत्री आर.के. सिंह और सोमनाथ पांडेयसहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *