कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष सुशान्त शर्मा को नियुक्त किया प्रभारी।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठनों को लेकर एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को संगठन कार्य हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया जिसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता एवं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुशान्त शर्मा को बिहार विधानसभा चुनाव में बेतिया विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया जिसमें एनएसयूआई का प्रभार मिला है, छात्रनेता व गोरखपुर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुशान्त शर्मा को बेतिया विधान सभा का प्रभारी बनानें पर एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जी एवं समस्त प्रदेश के पदाधिकारियों का हृदय से आभार प्रकट करतें हुए, कहा कि पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर की दी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करतें हुए कांग्रेस पार्टी के खाते में यह सीट देने का कार्य करेंगे एवं छात्रों महिलाओं, किसानों के हितों में कार्य करतें हुए शोषित वंचित समाज को मुख्य धारा में लाया जाएगा और पूरे संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएंगे, अनेकों कार्यकर्ताओ ने बधाई दी जिसमें रवि पाण्डेय, राहुल सिंह, रविकिशन शर्मा सत्यम सिंह, धीरज कुमार , आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *