केशरी नंदन त्रिपाठी बने सहजनवा के नए SDM, संभाला कार्यभार।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवां उपजिलाधिकारी (SDM) सहजनवा के पद पर केशरी नंदन त्रिपाठी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान SDM दीपक गुप्ता का स्थान लिया है, जिनका हाल ही में गोरखपुर सदर तहसील में स्थानांतरण हो गया है। त्रिपाठी के पदभार संभालने से सहजनवा तहसील में प्रशासनिक कामकाज को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक हलकों में यह बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है। केशव नंदन त्रिपाठी ने पूर्व में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और उनके अनुभव का लाभ सहजनवा की जनता को मिलेगा। सहजनवा के निवर्तमान SDM दीपक गुप्ता को गोरखपुर सदर तहसील में भेजा गया है, जहाँ वे अपनी नई जिम्मेदारियाँ संभालेंगे। दीपक गुप्ता ने सहजनवा में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य किए और जनता के बीच उनकी अच्छी छवि रही। इस नए बदलाव से सहजनवा और गोरखपुर सदर दोनों ही तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था में कुछ नए सिरे से कामकाज शुरू होगा।








