भारतीय स्टेट बैंक ने जिला कारागार में निरूद्ध बंन्दीयो के लिए भेंट किया एम्बुलेंस

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुमार आनन्द उप महाप्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के गरिमामयी उपस्थिति में जिला कारागार गोरखपुर में निरूद्ध बन्दियों के उपचार के लिये 01 अदद एम्बुलेंस वाहन सप्रेम भेंट की गई, जिसकी चाभी जेल अधीक्षक श्री दिलीप कुमार पाण्डेय को सौपा गया। इस वाहन की कुल लागत 8,72,000 रूपये है जिससे कारागार में निरूद्ध बन्दियों का उपचार और सहज एवं सुगम हो सके ।इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के सारिका चतुर्वेदी, कल्याण प्रकाश, तुषार भाटिया व जेलर अरूण कुमार कुशवाहा, डिप्टी जेलर विजय कुमार डिप्टी जेलर अमिता श्रीवास्तव एवं अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *