खजनी में मौसम बदला वायरल ने पकड़ा जोर अस्पतालों में लगी भीड़

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर।उमस भरी गर्मी के कारण क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों कीसंख्या में वृद्धि हुई है। अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों कीसंख्या अचानक बढ़ गई है। लोग मेडिकल स्टोर्स और प्राइवेटअस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। खजनी पीएचसी में प्रतिदिन 125 से अधिक और हरनहींसीएचसी में 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकलआफिसर डॉक्टर एखलाक के अनुसार, मरीज बुखार, सर्दीं,जुखाम, खासी, त्वचा रोग और माइल्ड डायरिया से पीडित हैं।सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं। डोहरियां के युनूस के परिवार के सभी सदस्य बुखार से पीड़ितहैं। आशापार गांव के रामप्रसाद विश्वृकर्मा और उनके बड़े बेटेको एक हफ्ते से बुखार है। दवा का असर खत्म होते ही बुखारवापस आा जाता है। बेलडांड़, गुलउर, विनायका समेत कई गांवों के निवासियोंने बताया कि गांवों में सफाई नहीं होती। बरसात के कारणझाड़ियां उग गई हैं। नालियों और पानी भरे गड्रों में मच्छरपनप रहे हैं। कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। बुधवार को पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टरप्रदीप तिवारी ने बताया कि सभी मरीजों को उचित इलाजऔर दवाएं दी जा रही हैं। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचनेके लिए खुले में न सोने, मच्छरदानी का उपयोग करने औरउबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *