गगहा में बिना डिग्री वाले डॉक्टर का हुआ खुलासा, क्लिनिक के बोर्ड से हटाया गया नाम
बच्ची की मौत के बाद जांच में सामने आई सच्चाई
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में साढ़े तीन माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। हाटा बाजार स्थित इस अस्पताल में बिना डिग्री वाले डॉक्टर का मामला उजागर हुआ है।बच्ची की मां ने डॉक्टर के खिलाफ गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया।जांच में पता चला कि डॉक्टर ने अभी तक डॉक्टर की डिग्री हासिल नहीं की है।पुलिस ने आरोपी के डॉक्टर पिता से पूछताछ की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी डॉक्टर ने बच्ची का इलाज नहीं किया था। परिजनों ने केवल क्लिनिक के बोर्ड पर लिखा नाम देखकर शिकायत दर्ज कराई थी।मंगलवार तक क्लिनिक के बोर्ड पर डॉक्टर का नाम डॉक्टर की डिग्री के साथ अंकित था। घटना के बाद बोर्ड से नाम हटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया, लेकिन विभाग के अधिकारी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।








