एशिया बुक आफ रिकार्ड्स द्वारा आईजीएल के उत्पाद बंटी बबली को एशिया में सर्वाधिक बिक्री वाले ब्रांड के तौर पर सम्मानित किया गया

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित के
इण्डिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिजनेस हेड के नेतृत्व में कंपनी के उत्पाद बंटी बबली को भारत में सर्वाधिक बिकने वाले ब्रांड के तौर पर एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड द्वारा लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया बताते चले की पिछले वित्तीय वर्ष आईजीएल ने अपने सबसे लोकप्रिय ब्रांड बंटी बबली की एक करोड़ तिरासी लाख से अधिक पेटियों का विक्रय किया था जो की अब तक का भारतवर्ष एवं एशिया में उत्पादन एवं विक्रय का सर्वाधिक रिकॉर्ड है, और एबीआर एवं आईबीआर द्वारा सभी दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद अपने रिकार्ड के लिए चयनित किया है। आईबीआर के तरफ से उपस्थित जूरी मेंबर नर्विजय यादव ने मैडल, एबीआर व् आईबीआर बुक्स और खिताब एवं पत्र बिजनेस हेड एस के शुक्ल व् प्रमुख मानव संशाधन एवं प्रशासन देव झा को सौपा और रिजल्ट्स को भी सबके सामने पढ़ा, इसके साथ ही उन्होंने आईजीएल कंपनी को शुभकामना दिया। बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने इस उपलब्धि हेतु कंपनी के चेयरमैन की नीतियों एवं दूरदर्शिता के परिणाम बताये और उन्होंने इसका श्रेय गोरखपुर यूनिट के सभी कर्मयोगियों को दिया और कहा की यह बहुत गर्व की बात है की हम अपने रिकॉर्ड को ही निरन्तर तीन वर्षों से तोड़ते आ रहे हैं और बताये की अगले वर्ष पुनः अपने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित गोरखपुर यूनिट के कर्मयोगियों द्वारा किया जायेगा। प्रमुख मानव संशाधन एवं प्रशासन देव झा ने कहा की हम सब बिजनेस हेड के नेतृत्व में आईजीएल को सर्वोत्तम शिखर पर ले जाने हेतु ढृढ़ संकल्पित है और गोरखपुर यूनिट के सभी कर्मयोगियों को इस महान उपलब्धि हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक महाप्रबन्धक मानव संशाधन एवं प्रशासन दशरथ मिश्र द्वारा किया गया एवं एबीआर द्वारा इस प्रशस्ति पत्र को प्राप्त करने हेतु निरंतर सामंजस्य स्थापित कर इस योजना को पूर्ण किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था अखिलेश कुमार शुक्ल, अमित कश्यप, मो शब्बीर, वैष्णवी भाटिआ ने किया। उक्त अवसर पर आशीष गुप्ता, एके सिंह, शैलेश चंद, अजीत त्रिपाठी, जे के राय, नागेन्द्र कुमार, अतुल पाण्डेय, धर्मेन्द्र मलिक, रजनीकांत पांडेय, विष्णु पांडेय, सुनील कुमार, जगदीश धाकड़, संजय मिश्र, शरद कुमार, प्रतीक मलिक, राजीव त्रिपाठी, पी वी कुनहपन इत्यादि के साथ भारी संख्या में आईजीएल के कर्मयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *