गीडा पुलिस छः बाइक बरामद के साथ तीन चोर गिरोह को किया गिरफ्तार।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में
पुलिस टीम उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक रोहित वर्मा ,दीपा यादव ,कांस्टेबिल विकास यादव, शिवम वर्मा, भानु प्रताप मौर्य रमेश जोशी, ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की छः मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।1- सोहेल अहमद उर्फ भोलू पुत्र सुभानल्लाह निवासी ग्राम उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर
2-भानु गिरी पुत्र जनार्दन गिरी निवासी चिरैयाडाड़ गीडा थाना जनपद गोरखपुर
3-चंदन सनी उर्फ राखी साहनी पुत्र बाले-साहनी निवासी मुसाबर, थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर छः चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जो पहले से दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं। मुकदमा संख्या 338/2025, धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता मुकदमा संख्या 337/2025, धारा 303(2),मुकदमा संख्या 395/2025, धारा 2(30), 317(2), 336(3),
गोरखपुर पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह पर लगाम लगने की उम्मीद है।








