पुलिसिंग की कल से बारीकी सीखेंगे रिक्रूट्स

जेटीसी के तहत 1304 रिक्रूट्स पुलिसिंग का बुनियादी अनुशासन चरण प्रारम्भ

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के महत्वपूर्ण चरण का कल से शुभारंभ होगा। यहां पुलिस लाइन को 1304 रिक्रूट्स आवंटित किए गए हैं जो एक माह जेटीसी (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) में रहकर पुलिसिंग की बारीकियां सीखेंगे। एक माह का समय पूर्ण होने के बाद ही इन्हें आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के लिए भेजा जाएगा। जेटीसी के तहत 1304 रिक्रूट्स पुलिसिंग का बुनियादी अनुशासन के साथ ही अपनी यूनिफार्म और रैंक से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे। यहां अफसरों के सामने पेश होने का तौर तरीका, वर्दी से उनकी पहचान करना और अपने से ऊपर के सभी अफसरों के रैंक को समझना सिखाया जाएगा। एक माह चलने वाली इस ट्रेनिंग में गृह जनपद के रिक्रूट्स शामिल होंगे। एक माह पूरा होने के बाद यानि 16 जुलाई से आरटीसी के लिए रिक्रूट रवाना होंगे। इसके लिए अलग अलग जनपद में आरटीसी आवंटित किए जाते हैं। जेटीसी प्रशिक्षण की औसत अवधि एक महीने की होती है प्रशिक्षण में केवल बुनियादी पीटी, परेड, ड्रिल, दौड़, फॉल इन, प्लाटून और स्क्वाड गठन की मूल बातें, सावधान-विश्राम, थकान, रैंक और इच्छाएं, बुनियादी अनुशासन आदि पर होगा जेटीसी की ट्रेनिंग करने वाले रिक्रूट की तैनाती यही होगा तब कांस्टेबल बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *