ऑर्किड द सुपरस्पेशलिटी सेंटर में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर करेंगे किडनी एवं कैंसर रोग का इलाज

पूर्वा टाइम्स – मो० अनस अंसारी

गोरखपुर। बुद्ध विहार कामर्शियल, निकट एसबीआई हेड आफिस, तारामंडल में मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के किडनी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ० वेंकटेश थम्मीशेट्टी और डॉ० नीरज अग्रवाल की ओपीडी अब गोरखपुर के ऑर्किड द सुपरस्पेशलिटी सेंटर में महीने में एक बार आयोजित की जा रही है। ऑर्किड द सुपरस्पेशलिटी सेंटर में मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ के किडनी और कैंसर रोग विशेषज्ञ महीने में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। बताते चलें कि डॉ० वेंकटेश थम्मीशेट्टी (किडनी रोग विशेषज्ञ) महीने के चौथे शनिवार को और डॉ० नीरज अग्रवाल (कैंसर रोग विशेषज्ञ) महीने के चौथे बृहस्पतिवार को गोरखपुर में अपनी सेवा देंगे। इस प्रयास से गोरखपुर के मरीजों को अब लखनऊ मैक्स के सुपरस्पेसिलिटी डॉक्टरों की ओपीडी अब गोरखपुर में ऑर्किड द सुपर सुपरस्पेशलिटी सेंटर में होगी। जिससे मरीजों का समय और पैसा दोनों बचेगा। ग़रीब मरीज़ों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष की सुविधाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस। तथा ईसीएचस की भी सुविधाएं मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में उपलब्ध करायी जा रही है। डॉ० वेंकटेश थम्मीशेट्टी ने अपना पी जी इन नेफ्रोलॉजी एस जी पी जी आई लखनऊ से किया है। और डॉ० नीरज अग्रवाल टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई से कैंसर रोग में विशेषता हासिल किया है। इस ओपीडी के बारे में जानने के लिए मैक्स हॉस्पिटल के क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक पांडेय से 7007437364,0551-3587733 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *