रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़े केस दर्ज।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के कोडरीकला निवासी डेबा पुत्र महातम शुक्रवार को नाली निर्माण होने से अपनी बाइक किनारे खड़ा किया था। उसी दौरान शराब के नशे में एक मनबढ़ भैंस लेकर आ रहा था। और रास्ते से गाड़ी हटा था। उसी दौरान वह गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेंद्र पुत्र नेमराज ने आरोपी लगाया कि गांव में नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। और पीड़ित अपनी भैंस लेकर आ रहा था। रास्ते में मनबढ़ अपनी बाइक खड़ा किया तो उसे हटाने को कहा तो वह गजलों गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डेबा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।








