करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 11 परशुराम नगर के ग्राम पनिका निवासी राम प्रकाश पाण्डेय 48 वर्ष शनिवार की सुबह 8:30 बजे करंट की चपेट में आ गये। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ठर्रापार भर्ती कराया गया,जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह निर्माणाधीन मंदिर के बनाए जा रहे गुंमद को पानी से तर करने के लिए मोटर स्टार्ट कर रहे थे कि- उनका हाथ करंट वाले तार में चिपक गया। गाँव के लड़कों ने लाठी से तार को पीटकर उनके हाथ को अलग किया।
मृतक राम प्रकाश पांडेय के पास एक लड़का है, जिसकी शादी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *